Share this News:पटना से आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जहां विधायक आगामी चुनाव में अपना टिकटShare this News:
मुख्यमंत्री से टिकट की जिद, विधायक गोपाल मंडल धरने पर बैठे, बोले – बिना टिकट नहीं जाऊंगा

पटना से आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जहां विधायक आगामी चुनाव में अपना टिकट कटने के डर से धरने पर बैठ गए हैं। आगामी बिहार चुनाव में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव टिकट पाने के लिए सीएम नीतीश कुमार से मिलने की मांग को लेकर JDU विधायक गोपाल मंडल उनके घर के बाहर जमीन पर बैठ गए हैं।
दरअसल, गोपाल मंडल को टिकट काटने का डर सता रहा है। वे इस कारण सीएम आवाज के गेट पर धरना दे रहे हैं। सीएम हाउस के सुरक्षाकर्मी उन्हें उठाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। भागलपुर जिले की गोपालपुर सीट से लगातार चौथी बार विधायक बने मंडल, नारे लगाते समर्थकों के एक समूह के साथ 1, अणे मार्ग पहुंचे। जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें परिसर में प्रवेश करने से रोका और कहा कि उनके पास अपॉइंटमेंट नहीं है, तो मंडल गेट के पास ही बैठ गए।
विधायक मंडल क्या बोले?
जेडी(यू) विधायक मंडल कहते हैं, ‘मैं सीएम से मिलना चाहता हूं। मैं सुबह 8:30 बजे से यहां इंतजार कर रहा हूं। मुझे चुनाव का टिकट मिलेगा। मैं इसे लिए बिना नहीं जाऊंगा।’ उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘मैं तब तक नहीं हिलूंगा जब तक मुझे मुख्यमंत्री, जो हमारी पार्टी के सुप्रीमो हैं, वे पार्टी का चुनाव टिकट नहीं देते। सुरक्षाकर्मी चाहें तो लाठीचार्ज कर सकते हैं।”
गोपाल मंडल का विवादों से नाता
विधायक गोपाल मंडल ने पिछले महीने दुर्गा पूजा कार्यक्रम में डांस के दौरान समर्थक को थप्पड़ मार दिया था। मंडल अपनी बेबाक टिप्पणियों और अक्सर विवादों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, फरवरी महीने में भागलपुर पुलिस ने गोपाल मंडल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने एक स्कूल शिक्षक को घर खाली करने के लिए डराने के लिए उस पर बंदूक तान दी।
Subscribe to Our Newsletter
Keep in touch with our news & offers










