अनंत सिंह की बेटी की शादी में वर्दी में भोज परोसने लगा जवान, वायरल VIDEO के बाद ट्रैफिक SP का बड़ा एक्शन

Share this News:

बिहार में इन दिनों अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी चर्चा में है. 25 नवंबर को शिवांगी ने ऋषिकेश के साथ सात फेरे लिए. इस शाही शादी से जुड़े कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह देखा गया कि वर्दी में एक जवान अनंत सिंह के यहां भोज में पत्तल और पूरी परोस रहा है.

ड्यूटी छोड़ परोसने लगे पत्तल-पूरी
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में लाखों गेस्ट पहुंचे थे. ऐसे में भीड़ को संभालने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी. होमगार्ड सतीश कुमार की भी इस दौरान ड्यूटी लगी थी. लेकिन एक वीडियो में देखा गया कि जवान अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारी छोड़ लोगों के बीच पत्तल और पूरी बांटने लगा. वीडियो वायरल होने के बाद होमगार्ड जवान पर एक्शन लिया गया है.

ट्रैफिक एसपी ने लिया एक्शन
मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो की जांच की गई. मामले का सत्यापन किया गया. इसके बाद ट्रैफिक एसपी ने होमगार्ड जवान सतीश कुमार पर एक्शन लिया. जवान को तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय में क्लोज कर दिया. इसके साथ ही अगले आदेश तक यातायात ड्यूटी से वंचित रखते हुए शोकॉज नोटिस जारी किया गया है. इस तरह से फौरन ही जवान पर अनुशासनिक कार्रवाई की गई.

यातायात पुलिस की छवि धूमिल
इस मामले को लेकर ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इस घटना की वजह से यातायात पुलिस की छवि धूमिल हुई है. इससे होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान लापरवाही साफ दिखती है. लेकिन यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन, ड्यूटी में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए हमेशा तत्पर है.

शादी में उमड़ा था जनसैलाब
अनंत सिंह की बेटी की शादी में जनसैलाब उमड़ पड़ा था. भोजपुरी कलाकार से लेकर बिहार की सियासत से जुड़े कई वीआईपी नेता शामिल हुए थे. इस दौरान लगभग 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया था. इसमें नेताओं की गाड़ियां भी फंस गई थी. नेटवर्क भी पूरी तरह से डाउन हो गया था. पूरे तरह भव्य तरीके से शादी संपन्न हुई.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *