JSSC-CGL मामले में आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, प्रार्थियों के जवाब पर रहेगी नजर

Share this News:

JSSC-CGL से जुड़े मामले में बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। मामले की सुनवाई न्यायाधीश दीपक रोशन की एकलपीठ में होगी। पिछली सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने प्रार्थियों को 10 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था, हालांकि अब तक प्रार्थियों की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया है। पिछली सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से मामले में काउंटर एफिडेविट भी दाखिल किया गया था। वहीं, परीक्षाओं से जुड़े मामले की जांच की मॉनिटरिंग के लिए रिटायर जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को नियुक्त किया गया है, जबकि जांच के लिए आईपीएस अधिकारी आरके मल्लिक को नोडल हेड ऑफिसर बनाया गया है। अब बुधवार को होने वाली सुनवाई में हाई कोर्ट इस मामले में आगे की कार्रवाई और प्रार्थियों की ओर से जवाब दाखिल किए जाने की स्थिति पर सुनवाई करेगा।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *