पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Share this News:

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रांची के लोअर करमटोली स्थित पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विमला प्रधान के निधन की खबर बेहद पीड़ादायक है। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान और जनता के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने सिमडेगा समेत पूरे झारखंड के विकास में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई।

हेमंत सोरेन ने कहा कि विमला प्रधान का निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों और समुदायों के कल्याण के लिए हमेशा काम किया।

मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रांची के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं, शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *