अब AI करेगा ट्रेन टिकट बुक? GPT-6 Astra ने IRCTC पर किया मुंबई-राजकोट टिकट बुक करने का दावा

Share this News:

IRCTC से यूजर्स ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं. हालांकि, अभी कई लोगों को IRCTC से टिकट बुक करने में दिक्कत आ रही है. दिवाली-छठ की वजह से ज्यादातर लोगों के टिकट रिजर्व नहीं हो पा रहे हैं. हालांकि, अब IRCTC पर OpenAI का GPT-6 Astra भी टिकट बुक कर रहा है. एक नए वायरल वीडियो ने सवाल खड़ा कर दिया है कि AI असिस्टेंट्स केवल सवालों के जवाब देने से आगे बढ़कर और कहां तक जा सकते हैं. दरअसल एक Instagram Creator ने GPT-6 Astra को लेकर एक लेटेस्ट एक्सपेरिमेंट किया है. ॉ

Instagram Creator ने टेस्ट किया GPT-6 Astra
Instagram Creator ने इस AI मॉडल को दो से तीन दिनों तक टेस्ट किया. इस टेस्ट के बाद ये देखने का उसने फैसला किया कि क्या ये एक ऐसा काम खुद संभाल सकता है जिसके लिए आमतौर पर यूजर्स को खुद किसी बुकिंग प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ता है. इसके लिए उसने IRCTC की वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक करने का ट्राई किया.

क्रिएटर ने अपने वीडियो में बताया कि ये प्रयोग पूरी तरह सफल रहा. GPT-6 Astra ने सही में ट्रेन टिकट बुकिंग के प्रोसेस को पूरा कर दिखाया. अपनी टेस्टिंग के दौरान क्रिएटर ने कहा कि इस नतीजे ने उन्हें भी चौंका दिया. उनका ये प्रयोग इस बात की एक झलक देता है कि कैसे AI भविष्य में केवल निर्देश देने के बजाय खुद कामों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है. दरअसल इसका आइडिया क्रिएटर को तब आया जब किसी ने क्रिएटर से एक सीधा सा सवाल पूछा कि क्या ये AI टूल एक IRCTC टिकट बुक कर सकता है? फिर उसने खुद GPT-6 Astra का टेस्ट करने का फैसला किया.

मुंबई-राजकोट ट्रेन टिकट किया बुक
अपने इंस्टाग्राम वीडियो में, क्रिएटर ने इस प्रयोग को दिखाया और दावा किया कि AI ने सफलतापूर्वक मुंबई-राजकोट ट्रेन टिकट IRCTC से बुक कर लिया. क्रिएटर ने कहा कि वह इस नतीजे से “हैरान” थे. ये प्रयोग केवल एक सिंगल ट्रेन टिकट बुक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ये इस बात का बड़ा सबूत है कि जब AI असिस्टेंट्स यूजर की रिक्वेस्ट पर खुद एक्शन लेने में सक्षम हो जाते हैं, तो वे क्या-क्या कर सकते हैं.

आम यूजर्स के लिए, यह AI के इस्तेमाल के तरीके में एक बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है. आपको ट्रेन बुक करने का तरीका बताने के बजाय, पूरी प्रक्रिया को खुद पूरा करने में सक्षम AI आपके कई मुश्किल कामों और स्टेप्स को खुद संभाल सकता है. हालांकि, क्रिएटर की इस पोस्ट में टिकट की सटीक डिटेल्स, पेमेंट प्रोसेस (भुगतान की प्रक्रिया) या बुकिंग कैसे पूरी हुई, इसके बारे में कोई डिटेल्ड जानकारी नहीं दी गई है.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *