मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा “प्यार बांटते चलो” अभियान के तहत अन्नपूर्णा सेवा का आयोजन

Share this News:

मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे “प्यार बांटते चलो” स्लोगन के अंतर्गत अन्नपूर्णा सेवा कार्यक्रम का तीसरा माह हरमू रोड स्थित गौशाला परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रांची में आयोजित इस सेवा कार्य में जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया।

यह सेवा कार्य पिंकी शर्मा एवं वीना शर्मा के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के दौरान शाखा की सदस्यों ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई और सेवा कार्य को सफल बनाया।

इस अवसर पर अध्यक्ष शुभा अग्रवाल, शायरी अग्रवाल, वेदिका सिंघानिया, कविता सोमानी, कोमल पोद्दार, पिंकी शर्मा, वीणा शर्मा, सौम्या सामोता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

उक्त जानकारी शाखा की मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया द्वारा दी गई।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *