मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद रांची पुलिस अलर्ट, 18 माह की मासूम अदिति पांडे की खोज जारी

Share this News:

रांची: राजधानी के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर के खोरहा टोली इलाके से 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे के लापता होने के मामले में रांची पुलिस अब आर-पार की जंग लड़ रही है. इस घटना की संवेदनशीलता और मुख्यमंत्री के सीधे हस्तक्षेप के बाद पूरी पुलिस टीम अलर्ट मोड में है. बच्ची को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस ने अब आम जनता की मदद मांगी है.

इनाम की घोषणा और गोपनीयता का वादा
रांची पुलिस ने घोषणा की है कि अदिति पांडे के बारे में सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी, ताकि सुरक्षा को लेकर कोई संशय न रहे.

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
इससे पहले मुख्यमंत्री ने इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए रांची पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद जिले के आला अधिकारियों ने स्वयं मामले की कमान संभाली है. शहर के संदिग्ध इलाकों और सीमाओं पर लगातार छापेमारी की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

पुलिस ने की जनता से सहयोग की अपील
रांची पुलिस ने एक मार्मिक संदेश जारी करते हुए कहा है कि 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे को सकुशल खोजने में पुलिस का सहयोग करें. आपकी एक छोटी सी सूचना इस बच्ची को उसके बिछड़े परिवार से मिला सकती है. साथ ही पुलिस बच्चे से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी देने के लिए आला अधिकारियों के नंबर भी जारी किया है, जो इस प्रकार की है. रांची एसएसपी: 9431706136, सिटी एसपी: 9431706137, सदर डीएसपी: 9431102090, सदर थाना प्रभारी: 9431706160.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *