सम्राट चौधरी के आवास पर नीतीश कुमार, 20 मिनट की अहम बातचीत

Share this News:

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। दोनों की मुलाकात 5 देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर हुई। तस्वीर में सम्राट चौधरी ने हाथ जोड़कर नीतीश कुमार को परणाम कर रहे है और नीतीश ने सम्राट के कंधे पर पर हाथ रखा। सम्राट से मिलने के बाद मुस्करते हुए दिखे। हालांकि इन दोनों की मुलाकात तकरीबन 20 मिनट की हुई। संभावना जताई जा रही है की दोनों के बीच राजनीतिक हालातों पर बात हुई होगी। जानकारी के मुताबिक,आज सम्राट से मिलने पहले नीतीश ने दोनों डिप्टी सीएम बृजेन्द्र कुमार और विजय चौधरी से मुलाकात उन्होंने की थी।

सम्राट चौधरी ने दिया था आदेश समस्याओं का तेजी से समाधान करें
मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही सम्राट चौधरी एक्शन मोड में हैं। सीएम ने सख्त आदेश दिया था कि बिहार को विकसित राज्य बनाना है और इसके लिए अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करें। प्रखंडों और थानों में आम जनता को हर बेहतर और समय पर सुविधा दी जाए। समस्याओं का तेजी से समाधान करें।

सुबह-सुबह लोगों की जुटी भीड़

सुबह उनसे मिलने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान गयाजी से एक युवक पहुंचा। वह युवक सीएम के लिए माला लेकर आया था। उसने सम्राट से लोन की अपील की, ताकि उसे नौकरी के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़े। युवक की अपील पूरा करने का आश्वासन सीएम ने दिया। इस दौरान एक दंपति भी उनसे मदद के लिए पहुंचे। इसके अलावा भी कई लोगों ने उनसे मुलाकात की।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *