आजसू छात्र संघ के नेता सहित कई घायल, JETET परीक्षा जल्द कराने की मांग

Share this News:

राजधानी रांची में झारखंड विधानसभा जाने वाले रास्ते पर जगन्नाथपुर मंदिर के पास पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। जेटेट परीक्षा जल्द कराने की मांग को लेकर राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए छात्र वहां प्रदर्शन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि छात्रों ने आंदोलन की जानकारी आजसू के छात्र विंग को भी दी थी और उनका समर्थन के लिए उन्हें बुलाया। बड़ी संख्या में छात्र बैरिकेडिंग के पास इकट्ठे होकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

पुलिस ने छात्रों को वहां से हटाने का प्रयास किया,जिसके दौरान धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ती दिखी तो डीएसपी ने लाठीचार्ज का आदेश दे दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें आजसू छात्र संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो समेत कई छात्र घायल हो गए।

बबलू महतो का कहना है कि छात्र सिर्फ शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांग रखना चाहते थे,लेकिन पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। वहीं,आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। अविलंब कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना गलत है, जिसमें बबलू समेत कई छात्र घायल हुए हैं। और इसके लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

डॉ. भगत ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज कर छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अजसू पार्टी ने सरकार से मांग की है जिस अधिकारी के आदेश पर लाठी चार्ज किया गया, उस पर अविलंब कार्रवाई की जाए और छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए जेटेट परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित कराई जाए।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *