झारखंड में चुनावी तैयारी अंतिम चरण में – Ranchi Municipal Corporation वार्डवार आरक्षण सूची जारी

Share this News:

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। Ranchi Municipal Corporation में चुनाव को लेकर वार्डवार आरक्षण सूची तैयार कर ली गई है। इस सूची के आधार पर आगामी नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। जिला प्रशासन के अनुसार, कुल 53 वार्डों में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण तय किया गया है, जिससे राजनीतिक दलों को उम्मीदवार चयन में स्पष्ट दिशा मिल सकेगी।

जानकारी के अनुसार, 53 वार्डों में से 11 वार्ड अनुसूचित जनजाति (ST), दो अनुसूचित जाति (SC), नौ अत्यंत पिछड़ा वर्ग-वन (OBC-I) और चार अत्यंत पिछड़ा वर्ग-टू (OBC-II) के लिए आरक्षित किए गए हैं। शेष 27 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। यह आरक्षण व्यवस्था Ranchi Municipal Corporation Election की तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है।

आरक्षण सूची के तहत वार्ड संख्या 53 को अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। शुक्रवार देर रात उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इस आरक्षण सूची पर अपनी सहमति प्रदान की। इसके बाद यह सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। सूची के राज्य निर्वाचन आयोग को भेजे जाने के बाद चुनावी तैयारियों को औपचारिक रूप से गति मिलेगी। राजनीतिक दल भी इसी आरक्षण सूची के आधार पर अपने प्रत्याशियों का चयन शुरू करेंगे। हालांकि, नियमों के तहत राज्य निर्वाचन आयोग को सूची में आवश्यकतानुसार संशोधन करने का अधिकार रहेगा।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि वार्डवार आरक्षण की आधिकारिक सूची शनिवार को सार्वजनिक कर दी जाएगी। इसके साथ ही Ranchi Municipal Corporation Election से जुड़ी प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *