बिहार की नई सरकार को रघुवर दास की शुभकामनाएँ, बोले -आज का दिन राज्य की नई शुरुआत

Share this News:

भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिहार की नई सरकार को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और विकसित बिहार की दिशा में एक नई शुरुआत का प्रतीक है। रघुवर दास ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शपथ ग्रहण पर बधाई दी। साथ ही सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री पद संभालने पर शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने बिहार मंत्रिमंडल के सभी नए सदस्यों को भी बधाई दी। अपने संदेश में दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन सरकार बिहार के विकास को नई गति देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि तेज प्रगति, मजबूत सुशासन, आधुनिक बुनियादी ढाँचे और विकसित भारत 2047 के संकल्प में बिहार की अहम भूमिका होगी।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *