मक्का–मदीना मार्ग पर दर्दनाक दुर्घटना : 42 भारतीय जिंदा जले, सऊदी अरब में बड़ा हादसा

Share this News:

सऊदी अरब में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 42 भारतीय उमरा यात्रियों के मारे जाने की आशंका है. इनमें से कई यात्रियों के तेलंगाना के हैदराबाद से होने की जानकारी सामने आई है. हादसा उस समय हुआ जब मक्का से मदीना जा रही एक बस मुफ्रिहात इलाके के पास एक डीजल टैंकर से टकरा गई.

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

MEA और सऊदी दूतावास के संपर्क में तेलंगाना सरकार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव और डीजीपी बी. शिवाधर रेड्डी को तुरंत पूरी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं. राज्य सरकार विदेश मंत्रालय (MEA) और सऊदी दूतावास के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों की मदद के प्रयास कर रही है.

विदेश मंत्री ने जताया दुख

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा का वाणिज्य दूतावास प्रभावित भारतीयों और उनके परिवारों को पूरी मदद प्रदान कर रहा है. अपने ट्वीट में उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *