क्रिकेट फैंस तैयार रहें – रांची में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत 30 नवंबर को

Share this News:

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को जेएससीए प्रबंधन ने टिकट दरों की घोषणा कर दी। इस बार टिकट की सबसे न्यूनतम कीमत 1200 रुपये और अधिकतम कीमत 12 हजार रुपये तय की गई है। ईस्ट और वेस्ट हिल एरिया के लिए सबसे सस्ते टिकट 1200 रुपये के होंगे, जबकि विंग A, B, C और D के लोअर व अपर टियर सीटों के टिकट 1300 रुपये से 2200 रुपये के बीच मिलेंगे। हालांकि, आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री की आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। उम्मीद है कि 25 नवंबर से स्टेडियम के वेस्ट गेट के पास बने टिकट काउंटर पर बिक्री शुरू हो सकती है। साथ ही, ऑनलाइन टिकट बिक्री पर भी विचार चल रहा है।

जेएससीए की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सदस्यों को टिकट और कॉम्प्लीमेंट्री पास 23 नवंबर से मिलने लगेंगे। 23 नवंबर को जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में और 24 नवंबर को रांची स्थित एम. एस. धोनी पवेलियन में दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टिकट वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा, जेएससीए से संबद्ध स्कूल, क्लब और संस्थान 25 टिकट खरीद सकेंगे जिनमें 15 टिकट 1300 रुपये वाले और 10 टिकट 2000 रुपये वाले होंगे। इस तरह, क्रिकेट प्रेमियों में अब 30 नवंबर को होने वाले मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *