बिहार चुनाव पर सट्टा बाजार की नज़र, एनडीए को बढ़त की भविष्यवाणी

Share this News:

बिहार में चुनावी रण पर सभी की नज़रें हैं। बीजेपी,जदयू और लोजपा के एनडीए गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस (Congress) और राजद के इंडिया गठबंधन से है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी मैदान में है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को था और दूसरा 11 नवंबर को पूरा हो गया है। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। 14 नवंबर को चुनावी परिणाम आएंगे और यह साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी। इसी बीच राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने इस बात की भविष्यवाणी की है बिहार में किसकी सरकार बनेगी।

फलोदी सट्टा बाजार की बड़ी भविष्यवाणी
बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के अनुसार एनडीए को 140-143 सीटें मिल सकती हैं। इनमें बीजेपी को 68-70 सीटें और जदयू को 53-55 सीटें मिलने की भविष्यवाणी है। वहीं इंडिया गठबंधन को 92-94 सीटें मिल सकती हैं। इनमें राजद को 68-70 सीटें और कांग्रेस को 18-20 सीटें मिलने की भविष्यवाणी है। ऐसे में फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के अनुसार बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन सकती है।

सभी ने लगाया जोर
बिहार में जहाँ एनडीए गठबंधन का सीएम चेहरा वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, तो इंडिया गठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना सीएम चेहरा बनाया है। एनडीए गठबंधन की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने पूरा जोर लगाया है, तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पूर्व बिहार सीएम और राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *