बिहार चुनाव में विपक्ष की नींद खऱाब करने वाले राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव का कल जन्म दिन है । इसको लेकर समर्थकों ने पोस्टर लगा कर उन्हें बधाई दी है।
तेजस्वी का विपक्ष पर जनसभा में बाधा डालने का आरोप
पोस्टर में जहाँ एक तरफ तेजस्वी को युवा मुख्यमंत्री बताया गया है वहीं तेजस्वी के ‘वोट दो नौकरी लो’ वाले बयान के बहाने युवा, महिला, दलित,अतिपिछड़ा,अल्पसंख्यकों को आर्थिक न्याय दिलाने को लेकर कृतसंकल्पित बताया गया है।
वहीं बिहार चुनाव में विपक्ष पर हमलावर तेजस्वी ने जनसभा में बाधा पहुँचाने के उद्देश्य से बिजली काटने से लेकर सड़क पर बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगा चुके है।
हेलिकॉप्टर को बनाया ट्रैक्टर- बोले तेजस्वी
कटिहार की सभा में तेजस्वी ने पीएम पर हमला करते हुये कहा था कि हमने हेलिकॉप्टर को ट्रैक्टर बना दिया है। हमारे एक हेलिकॉप्टर के पीछे एनडीए का तीस हेलिकॉप्टर लगा है।










