Share this News:1994 बैच की तदाशा मिश्रा को प्रभारी डीजीपीShare this News:
Historic Moment : झारखंड की पहली महिला IPS तदाशा मिश्रा बनीं प्रभारी डीजीपी

झारखंड में इतिहास रचा गया है, जब पहली बार किसी महिला आईपीएस अधिकारी को डीजीपी (प्रभारी) के पद पर नियुक्त किया गया। 1994 बैच की तदाशा मिश्रा को प्रभारी डीजीपी बनाया गया है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करते हुए तदाशा मिश्रा ने अपनी प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
मिश्रा ने आगे कहा कि पुलिस हमेशा टीम के साथ काम करती है और झारखंड पुलिस एक मजबूत टीम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड सरकार के विजन को पूरा करने में पुलिस सक्रिय भूमिका निभाएगी।
तदाशा मिश्रा ने बेसिंग पुलिसिंग, ऑर्गेनाइज्ड क्राइम और नक्सल विरोधी कार्रवाइयों पर जोर देने की बात कही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
Subscribe to Our Newsletter
Keep in touch with our news & offers









