डुमरी विधानसभा क्षेत्र के डुमरी प्रखंड अंतर्गत योगीडीह गांव की रहने वाली काजल कुमारी, एक होनहार कराटे खिलाड़ी हैं। लेकिन आर्थिक तंगी और राष्ट्रीय स्तर के कराटे किट की अनुपलब्धता के कारण वह लंबे समय से प्रतियोगिताओं में भाग लेने से वंचित रह जा रही थीं। तीन दिन पूर्व काजल की इस पीड़ा के बारे में स्थानीय विधायक जयराम महतो पता चली। जिसके बाद विधायक ने तत्काल व्यक्तिगत वेतन से कराटे किट उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता की।
अब काजल आगामी 28 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगी। काजल का सपना है कि वह देश के लिए मेडल जीतें और अपने गांव, परिवार और राज्य का नाम रोशन करें। विधायक जयराम महतो ने कहा, “काजल एक गरीब परिवार से आती है। जब भी किसी ऐसे होनहार बच्चे को देखता हूं, तो मेरा बचपन आंखों के सामने आ जाता है। मैं अपनी क्षमता के अनुसार ऐसे बच्चों का भाई बनकर खड़ा रहने का प्रयास करता हूं। यह मेरा प्रण है। मेरी ओर से बहन काजल को ढेरों शुभकामनाएं। उम्मीद है वह गोल्ड मेडल जीतकर लौटेगी। संघर्ष जारी है… जोहार!”










