मलाइका अरोड़ा ने रांची में किया शोरूम का उद्घाटन, माही के लिए जताया प्यार

Share this News:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा गुरुवार को राजधानी रांची पहुंचीं, जहां उन्होंने एक शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान मलाइका की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग शोरूम के बाहर जमा हो गए। उनकी मौजूदगी ने पूरे इलाके में खासा उत्साह और चहल-पहल का माहौल बना दिया।

ट्रेडिशनल पिंक लहंगे में पहुंचीं मलाइका ने जैसे ही शोरूम में कदम रखा, वहां मौजूद प्रशंसकों के बीच हलचल तेज हो गई। अपनी मुस्कान और आत्मीयता से उन्होंने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। उद्घाटन के बाद उन्होंने रांचीवासियों को उनके प्यार और स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।

मीडिया से बातचीत के दौरान मलाइका अरोड़ा ने कहा, रांची आकर बेहद अच्छा लगा। यहां के लोगों ने जो प्यार और गर्मजोशी दिखाई, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं।

मलाइका ने यह भी कहा कि उन्हें रांची इसलिए भी खास लगता है क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का शहर है। उन्होंने कहा, मैं माही की बहुत बड़ी फैन हूं। वो न सिर्फ एक महान खिलाड़ी हैं, बल्कि एक प्रेरणा भी हैं।

शोरूम उद्घाटन के बाद मलाइका ने कुछ समय प्रशंसकों के साथ भी बिताया और सेल्फी लेने की अनुमति दी। आयोजन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *