BCCI की नए टाइटल स्पॉन्सर की खोज खत्म हो चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम इंडिया अपनी जर्सी पर अपोलो टायर्स के नाम के साथ खेलती हुई दिखाई देगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और कंपनी के बीच डील डन हो गई है. माना जा रहा है कि हर मैच के लिए अपोलो टायर्स की कंपनी बीसीसीआई को 4.5 करोड़ रुपये देगी. गौरतलब है कि ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 के आने के बाद ड्रीम 11 और बीसीसीआई के बीच करार खत्म हो चुका है. बिल के पास होने से पहले ड्रीम 11 टीम इंडिया का टाइटल स्पॉन्सर था.
टीम इंडिया को नया टाइटल स्पॉन्सर मिल चुका है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम की जर्सी पर अब अपोलो टायर्स का नाम छपेगा. बीसीसीआई और कंपनी के बीच में डील लगभग पक्की हो चुकी है. अपोलो टायर्स भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को हर मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये देगा. बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप 2025 में टीम इंडिया बिना टाइटल स्पॉन्सर के टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है.
गौरतलब है कि ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 के आने के बाद बीसीसीआई को ड्रीम 11 से अपना करार तुरंत खत्म करना पड़ा था. ऑनलाइन गेमिंग बिल में फैंटेसी गेम्स को प्रमोट कर रहे सभी ऐप्स पर बैन लगाने को कहा गया था, जिसमें ड्रीम 11 का नाम भी शामिल था. बिल के लागू होने से पहले ड्रीम 11 टीम इंडिया का मुख्य टाइटल स्पॉन्सर था.










