बालूमाथ में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर 1.066 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार

Share this News:

बालूमाथ पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार देर शाम बालूमाथ-जोगियाडीह मोड़ के पास छापेमारी कर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 1.066 किलो अफीम, दो एंड्रॉइड फोन, एक जोड़ी इन्क्लेट और एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

एसडीपीओ बालूमाथ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि लातेहार एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अफीम की खेप लेकर बालूमाथ से चंदवा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया और जोगियाडीह मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

वाहन जांच के दौरान पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों के इन्क्लेट के अंदर छुपाकर रखे गए दो पैकेट अफीम बरामद हुए, जिनका वजन कुल 1.066 किलो था।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजेश कुमार साव (40), पिता नेमधारी साव, निवासी ग्राम टोटी हेसला, थाना बारियातू, जिला लातेहार और जितेंद्र कुमार (22), पिता रामेश्वर साव, निवासी ग्राम पेटो, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आशंका जताई जा रही है कि यह एक संगठित तस्करी गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य संभावित ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *