रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा – झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे हैं

Share this News:

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना में गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने राहुल के हालिया Gen-Z क्रांति संबंधी बयानों को भ्रामक बताते हुए कहा कि राहुल गांधी बार-बार देश को झूठ परोस रहे हैं और अपने ही उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
रविशंकर प्रसाद ने कहा राहुल गांधी जिस मुद्दे को उठा रहे हैं, वह कर्नाटक की घटना 2023 की है। उस वक्त भी कांग्रेस की सरकार थी और CID जांच अब भी चल रही है। चुनाव आयोग ने भी उस मामले पर स्पष्ट रिपोर्ट दी है। बावजूद इसके राहुल गांधी तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं।

उन्होंने राहुल गांधी के बयानों को हाइड्रोजन बम करार देते हुए आरोप लगाया कि वे देश में “योजनाबद्ध तरीके से लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने यह भी कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार है, वहीं की जांच एजेंसियां राहुल गांधी के आरोपों की जांच कर रही हैं। फिर भी वे देश के मतदाताओं के विवेक का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी की लोकसभा में की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा संसद की गरिमा को भी कल राहुल गांधी ने शर्मसार किया है। जेन-Z के नाम पर वे देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं से अपील करते हुए कहा कांग्रेस के साथियों से कहूंगा, अपने नेता को पहले पढ़ाएं। राहुल गांधी 55 साल के हो गए हैं, अब तो परिपक्वता दिखानी चाहिए। वे जितना बोलते हैं उतना ही अपनी पार्टी को कमजोर करते हैं। प्रसाद ने यह भी जोड़ा कि भाजपा राहुल गांधी की राजनीतिक पिटाई करेगी और उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से पहले होमवर्क नहीं करते।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *