NDRF की टीम पहुंची घटनास्थल, जोखिमभरे हालात में राहत और बचाव कार्य जारी

बीसीसीएल एरिया-4 के अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में हुए खदान हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य तेज हो गया है। एनडीआरएफ की टीम अब घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और स्थिति का जायजा ले रही है। फिलहाल टीम यह मूल्यांकन कर रही है कि बचाव कार्य को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से कैसे शुरू किया …

Share this News:

बीसीसीएल एरिया-4 के अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में हुए खदान हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य तेज हो गया है। एनडीआरएफ की टीम अब घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और स्थिति का जायजा ले रही है। फिलहाल टीम यह मूल्यांकन कर रही है कि बचाव कार्य को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से कैसे शुरू किया जाए।

हादसे वाला इलाका अत्यंत जोखिमभरा है। खदान क्षेत्र में फिसलन का खतरा बना हुआ है, जिससे एनडीआरएफ टीम को सैकड़ों फीट गहरी खाई में उतरने में कठिनाई हो सकती है। ऊपर से चट्टानों और पत्थरों के गिरने की आशंका भी बनी हुई है, जो टीम के लिए खतरा बन सकता है। इसी कारण टीम पूरी सतर्कता से क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है।

यह हादसा शुक्रवार को बीसीसीएल के अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में संचालित अंबे आउटसोर्सिंग खदान में हुआ था। ओवरबर्डन (ओबी) धंसने के चलते सर्विस वाहन समेत छह मजदूर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरे। वाहन पानी से भरी खाई में पूरी तरह डूब गया। बीसीसीएल की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अब तक तीन शव बरामद कर लिए हैं। बाकी मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है।

Share this News:
News Frame Desk

News Frame Desk

Subscribe to Our Newsletter

Keep in touch with our news & offers

What to read next...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *