Share this News:पटना सिविल कोर्ट को शुक्रवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। धमकी वाले इस मेल में यह दावा किया गया है कि चार आरडीएक्स आईईडी न्यायाधीश के कक्ष और कोर्ट परिसर में लगाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम बम निरोधक दस्ता …
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता और पुलिस कर रही जांच

पटना सिविल कोर्ट को शुक्रवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। धमकी वाले इस मेल में यह दावा किया गया है कि चार आरडीएक्स आईईडी न्यायाधीश के कक्ष और कोर्ट परिसर में लगाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम बम निरोधक दस्ता और श्वान दल के साथ तुरंत कोर्ट परिसर पहुंची। सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर को पूरी तरह से खाली कराया गया और वहां गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
धमकी में यह भी कहा गया है कि इस कोशिश के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। संदेश में बिहारी प्रवासी मजदूरों को तमिलनाडु भेजना बंद करने की चेतावनी भी दी गई है। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सभी न्यायाधीश और स्टाफ को उनके कक्ष से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पुलिस और जांच एजेंसियां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तलाशी और जांच में जुटी हैं। पुलिस धमकी मेल भेजने वाले की पहचान और नीयत का पता लगाने के लिए भी जांच कर रही है।
पूर्व में भी दी जा चुकी हैं धमकियां
अप्रैल 2025 को भी कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अगस्त 2025 को मिली धमकी में आरडीएक्स आईडीएस लगाए जाने का दावा किया गया था। जनवरी 2024 को भी पटना हाईकोर्ट को बम धमकी मिली थी, तब हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई थी।
Subscribe to Our Newsletter
Keep in touch with our news & offers









