झारखंड में भूकंप जैसे झटकों से मची हलचल, रांची के कई इलाकों में कंपन महसूस होने का दावा;

Share this News:

रांची में सुबह-सुबह भूकंप जैसे झटके! नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, झारखंड में

Share this News:
Share this News:

रांची : 24 नवंबर (मंगलवार) की सुबह झारखंड में भूकंप जैसे कंपन की चर्चा से लोगों के बीच अचानक हलचल मच गयी. राजधानी रांची समेत कुछ इलाकों में सुबह करीब 7 बजे लोगों ने कुछ सेकेंड तक कंपन महसूस होने की बात कही. अचानक घरों में रखे सामान और फर्नीचर में हलचल महसूस हुई तो लोग चौंक गये. कई लोगों ने इसे भूकंप के झटके से जोड़कर देखा. इसी बीच पड़ोसी देश नेपाल के कोशी प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किये जाने की खबर सामने आयी. हालांकि, झारखंड या रांची में भूकंप के झटके महसूस होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है.

रांची के कई इलाकों में कंपन महसूस होने की चर्चा
राजधानी रांची के लोवाडीह, खेलगांव और बहू बाजार समेत कुछ इलाकों के लोगों ने सुबह कंपन महसूस होने की बात कही. स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ सेकेंड तक आसपास की चीजों में हलचल महसूस हुई. इसके बाद लोगों के बीच भूकंप को लेकर चर्चा शुरू हो गयी. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

नेपाल के कोशी प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप
जानकारी के अनुसार, मंगलवार, 24 नवंबर की सुबह करीब 7:02 बजे नेपाल के कोशी प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है. नेपाल में भूकंप आने और उसी समय झारखंड के कुछ इलाकों में कंपन महसूस होने की बात सामने आने के बाद दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध को लेकर चर्चा हो रही है.

NCS के रिकॉर्ड में झारखंड में भूकंप की पुष्टि नहीं
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के 24 नवंबर के उपलब्ध रिकॉर्ड में रांची या झारखंड में अलग से भूकंप आने की पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में नेपाल में आए भूकंप का असर झारखंड तक महसूस हुआ या नहीं, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

Share this News:

Subscribe to Our Newsletter

Keep in touch with our news & offers

D

Enjoy Unlimited Digital Access

Read trusted, award-winning journalism. Just $2 for 6 months.
Already a subscriber?
Share the post
What to read next...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *