जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, ध्रुव राठी को हिरासत में लेने का दावा

Share this News: प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया Share this News:

Share this News:

राजधानी दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तरफ से जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन और विरोध मार्च की घोषणा की गई है, जिसके मद्देनजर दिल्ली में हलचल बढ़ गई है. आलम यह है कि इससे ट्रेन, मेट्रो, बाजार व इंटरनेट तक प्रभावित हुआ है. इसे लेकर जहां स्थानीय व केंद्रीय संस्थाओं की तरफ से एडवायजरी व निर्देश जारी किए गए है, वहीं दूसरी तरफ नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू किए जाने के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती में अचानक भारी बढ़ोतरी की गई है. लगभग 11,000 अतिरिक्त जवानों को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में उतारा गया है, जिससे दिल्ली में कुल केंद्रीय बलों की संख्या बढ़कर करीब 26,000 तक पहुंच गई है.प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लियाCJP के प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने की खबर आई है. CJP के X हैंडल पर किए गए एक पोस्ट के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे सादे कपड़ों में लगभग 50 पुलिसकर्मी गुरुग्राम स्थित ध्रुव राठी के घर पहुंचे और उन्हें हिरासत में ले लिया.सेंट्रल दिल्ली: गाड़ियों की सघन चेकिंग की जा रही हैपश्चिमी दिल्ली और बाहरी दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक जहां मर्ज होता है, जखीरा फ्लाईओवर पर भी सघन चेकिंग हो रही है. टैक्सी नंबर की आने वाली सभी गाड़ियों को रोक कर वहां पर पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं. संदिग्ध पाए जाने पर उनमें बैठे लोगों को डिटेन किया जा रहा है. यहां नजदीक ही कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन है जो भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है.1000 लोगों को लिया गया हिरासत मेंकॉकरोच जनता पार्टी-ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन से पहले राजधानी में रात भर में कम से कम 1000 लोगों को हिरासत में लिया गया.अभिजीत दिपके दिल्ली के लिए हुए रवानाकॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके आज जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली रवाना हुए.प्रधानमंत्री देश के युवाओं और लोगों से इतना क्यों डरते हैं?- अभिजीत दिपकेकॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा, “मुझे हैरानी होती है कि इस देश के प्रधानमंत्री देश के युवाओं और लोगों से इतना क्यों डरते हैं। सभी रेलवे सेवा बंद करने की क्या जरूरत थी? मेट्रो रोकने की क्या जरूरत थी? उन्होंने इंटरनेट बंद कर दिया और सड़कें ब्लॉक कर दीं। जम्मू-कश्मीर से सेना लाकर, उसे दिल्ली में तैनात किया। उन्होंने नक्सल-प्रभावित इलाकों से CRPF फोर्स बुलाई और उन्हें दिल्ली में तैनात किया। क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह अपने ही देश के लोगों के साथ जंग छेड़ना चाहते हैं? क्या ज्ञानेश कुमार उनके लिए इतने खास हैं कि वे अपने ही नागरिकों पर पुलिस और सेना की ताकत का इस्तेमाल करेंगे?…” उन्होंने आगे कहा, “PM मोदी डरे हुए हैं; उन्हें डर है कि इसके बाद देश के लोग उन्हें वोट नहीं देंगे। इसीलिए, सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए वे लोगों को ट्रेनों से उठा रहे हैं। सोसायटी में घोषणा करके लोगों को विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की चेतावनी दी जा रही है। दिल्ली पुलिस घरों में जाकर लोगों से विरोध प्रदर्शन में हिस्सा न लेने को कह रही है लेकिन हम क्यों न करें? विरोध करना हमारा मौलिक अधिकार है। आर्टिकल 19 हमें लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का मौलिक अधिकार देता है और हम ठीक यही करने वाले हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, तो उन्होंने, “अगर वे मुझे हिरासत में लेना या गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो कर लें। मैं इसके लिए तैयार हूं; वे मुझे गिरफ्तार या हिरासत में ले लें। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। UAPA लगाएं, NSA लगाएं; जो चाहें करें। लेकिन हम आज़ाद और निष्पक्ष चुनाव और इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे।

Share this News:
News Frame Desk

News Frame Desk

Subscribe to Our Newsletter

Keep in touch with our news & offers

What to read next...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *