रांची : जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में नौ अक्तूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा. इसे लेकर जेएससीए और जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गयी हैं. सोमवार सुबह 9 बजे से ही टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है. टिकट काउंटर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक खुली रहेगी. दर्शकों को टिकट लेने और मैच के दौरान कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए सुरक्षा से लेकर प्रवेश और पेयजल व्यवस्था तक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. हालांकि फैंस की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है.










