झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत 5 जिलों में ऑरेंज चेतावनी; अगले 3 दिन बरसेंगे बादल

Share this News:

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और मॉनसून के सक्रिय होने का असर झारखंड में साफ दिख रहा है. राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश हो रही है. शनिवार को लातेहार में सबसे अधिक 61 मिमी बारिश दर्ज की गR. वहीं रांची में 15 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा देवघर में 19 मिमी, दारीसाई में 27 मिमी, सरायकेला-खरसावां में 13 मिमी, खूंटी में पांच मिमी, कोडरमा में नौ मिमी, जगन्नाथपुर में 11 मिमी और हजारीबाग और सिमडेगा में दो-दो मिमी बारिश दर्ज की गई.

आज 15 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 अगस्त को रांची समेत खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, दुमका, देवघर और जामताड़ा में भारी बारिश बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा अन्य जिलों में भी बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है.

31 अगस्त को पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट
31 अगस्त को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और लातेहार में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

एक और दो सितंबर को भी बारिश के आसार
एक सितंबर को लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं दो सितंबर को दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में भारी बारिश हो सकती है. राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है.

झारखंड में अब तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश
झारखंड में मॉनसून सामान्यतः एक जून से 30 सितंबर तक रहता है. राज्य में सालाना औसतन करीब 1400 मिमी बारिश होती है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक जून से 29 अगस्त तक झारखंड में सामान्य बारिश 786.5 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 710.6 मिमी बारिश हुई है. इस तरह राज्य में अब तक सामान्य से करीब 10 फीसदी कम बारिश हुई है.

हालांकि कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है. रांची में सामान्य से सात फीसदी, पश्चिमी सिंहभूम में 44 फीसदी, सिमडेगा में पांच फीसदी, साहिबगंज में नौ फीसदी और खूंटी में दो फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गयी है. वहीं पूर्वी सिंहभूम में बारिश सामान्य के करीब पहुंच गयी है.

मौसम पूर्वानुमान
31 अगस्त: रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और लातेहार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों में येलो अलर्ट.

एक सितंबर: आठ जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना.

दो सितंबर: नौ जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *