राजधानी के कांके थाना क्षेत्र में एक अधेड़ को पुलिस ने 6 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान शमीम अंसारी (50 वर्ष) के रुप में की गई है. मामले में पीड़ित बच्ची के पिता ने कांके थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं, पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा.
बच्ची के साथ दुकानदार ने किया अश्लील हरकत
मामले में बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार (20 अगस्त 2026) को आरोपी दुकानदार शमीम ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की. पीड़ित बच्ची घर पहुंचकर ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने पिता को दी. जिसके बाद पिता ने घटना की पूरी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करके वायरल कर दी.
पोक्सो एक्ट के तहत थाने में केस दर्ज
मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता को कांके थाना बुलाया और रविवार को जानकारी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई. और इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी शमीम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.










