रांची समेत झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान शुरू, मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने डाला वोट

Share this News:

रांची सहित झारखंड के 48 नगर निकायों में सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने भी अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला और मतदाताओं से मतदान करने का आह्वान किया। झारखंड के 48 नगर निकायों में नगर सरकार चुनने के लिए मतदान की प्रक्रिया सोमवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई।

लंबे अंतराल के बाद हो रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। निर्धारित समय तक कतार में खड़े सभी मतदाताओं को वोट देने का अवसर दिया जाएगा। निकाय क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है। कुल 4307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो 2129 मतदान भवनों में संचालित हो रहे हैं। इनमें 2445 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 896 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *