गांधीजी के आदर्शों को याद करते हुए राज्यपाल और CM ने पुष्प अर्पित किए

Share this News:

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर झारखंड में आज विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रांची के मोरहाबादी मैदान और बापू वाटिका स्थित गांधी प्रतिमा पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को याद किया।

इस अवसर पर बापू के प्रिय भजन और रामधुन की प्रस्तुति दी गई, जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोग मंत्रमुग्ध नजर आए।

मीडिया से बातचीत में राज्यपाल गंगवार ने कहा कि गांधीजी का जीवन समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हम सभी उनके आदर्शों पर चलें। उन्होंने भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिबू सोरेन को पद्मभूषण से अलंकृत किया जाना पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि गांधीजी का जीवन, उनका संघर्ष और त्याग पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी के मार्ग पर चलकर ही समृद्ध राज्य, विकसित देश और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व वाली दुनिया की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

मंत्री दीपिका पांडे सिंह और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *