पद्मभूषण कड़िया मुंडा को धमकी, फर्जी पुलिस बनकर मांगी गई रंगदारी

Share this News:

भाजपा के दिग्गज नेता और खूंटी के पूर्व सांसद, पद्मभूषण से सम्मानित कड़िया मुंडा को अज्ञात अपराधी ने पुलिस अधिकारी बनकर रंगदारी मांगने की धमकी दी है. यह पहला मौका है, जब 80 वर्षीय आदिवासी नेता को इस तरह का फोन आया है.

कड़िया मुंडा के निजी सहायक डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर 8208746581 से कड़िया मुंडा के नंबर 9431108685 पर बार-बार कॉल आ रहे हैं. कॉल करने वाला खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए पैसे की मांग कर रहा है और धमकी भी दे रहा है.

डॉ. निर्मल सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है. उन्होंने मामले को लेकर पुलिस व मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग किया. उन्होंने कहा कि कड़िया मुंडा अस्वस्थ चल रहे हैं. ऐसे में इस तरह कॉल से वे मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं. इन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो.

एसपी मनीष टोप्पो ने इस मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि डॉ. सिंह की शिकायत पर रांची के साइबर थाने में FIR दर्ज हो चुकी है. मामले में जांच तेजी से चल रही है. रंगदारी मांगने वाले को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस इस साइबर अपराध की गहन जांच में जुटी है. बता दें कि कड़िया मुंडा वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. वे खूंटी से पूर्व सांसद भी रहे हैं.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *