झारखंड में ठंड का कहर जारी, राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.8°C तक गिरा

Share this News:

झारखंड में ठंड का कहर जारी है. आगे भी जारी रहेगा. रविवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेसि रहा. वहीं, लोहरदगा का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेसि रिकॉर्ड हुआ. पलामू प्रमंडल और आसपास के जिलों में पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं का सबसे अधिक असर रहा.

मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि ठंड का कहर आगे भी जारी रहेगा. 25 दिसंबर तक राजधानी का न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेसि के बीच रहेगा. अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेसि के बीच रहेगा.

विजिबिलिटी 400 मीटर के आसपास
रविवार को राजधानी के एयरपोर्ट एरिया में विजिबिलिटी 400 मीटर के आसपास रही. जमशेदपुर में 500 मीटर तथा डालटनगंज में 800 मीटर तक विजिबिलिटी रही. वहीं, देवघर में करीब 200 मीटर ही विजिबिलिटी रही. मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि अलग-अलग स्थान में अलग विजिबिलिटी रह सकती है.

किस जिले का कितना न्यूनतम तापमान
जिला न्यूनतम तापमान (°C)
रांची 7.8
जमशेदपुर 12.2
डालटनगंज 6.9
बोकारो 10.5
खूंटी 9.0
लोहरदगा 3.0
लातेहार 7.2
सरायकेला 11.9
चाईबासा 10.0
यहां बर्फबारी के साथ हिमपात की संभावना
अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर–लद्दाख के ऊंचे इलाकों और उत्तर-पूर्वी हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी के साथ हिमपात की संभावना है. उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 22 दिसंबर को ठंड पड़ने की संभावना है. वहीं पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में 22 और 23 दिसंबर को भी ठंड का असर बना रह सकता है.

पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *