रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात भुवनेश्वर से आ रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E7361 की हार्ड लैंडिंग हुई। विमान में 56 यात्री सवार थे। IndiGo Flight Hard Landing की इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आईं। हालांकि पायलट की सूझबूझ से किसी बड़े हादसे को टाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार विमान अपने निर्धारित समय शाम 7:55 बजे के बजाय करीब 8:30 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरा। लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी के कारण विमान रनवे पर हार्ड लैंडिंग का शिकार हुआ, जिससे उसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लैंडिंग के बाद पायलट ने विमान को नियंत्रित करते हुए सुरक्षित रूप से एप्रन पर खड़ा किया।
इसके बाद यात्रियों को एक-एक कर विमान से उतारा गया। इंजीनियरों द्वारा जांच के बाद विमान को उड़ान के योग्य नहीं पाया गया। रात करीब 9:40 बजे विमान को आधिकारिक रूप से ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया।
इधर, रांची से भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों को लेकर पहले दो बार उड़ान की देरी की घोषणा की गई, लेकिन बाद में फ्लाइट रद्द होने की सूचना दी गई। Ranchi Airport Incident के बाद यात्रियों ने इंडिगो काउंटर पर हंगामा किया और वैकल्पिक विमान की मांग की।
इंडिगो अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मुख्यालय से संपर्क करने पर छह से सात घंटे बाद ही विमान उपलब्ध होने की संभावना जताई गई। ठंड और लंबे इंतजार को देखते हुए दूसरा विमान नहीं मंगाया गया। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों के लिए होटल और खाने-पीने की व्यवस्था की गई। रांची से कुल 77 यात्री भुवनेश्वर जाने वाले थे।










