गुजरात में AAP की मीटिंग में बवाल – इटालिया पर जूता फेंकने वाला युवक अस्पताल में भर्ती

Share this News:

गुजरात के जामनगर में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक हंगामा हो गया। यहां एक युवक ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गोपाल भाई इटालिया पर जूता फेंक दिया। जैसे ही शख्स ने इटालिया पर जूता फेंका मंच और नीचे मौजूद इटालिया के समर्थकों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। पिटाई में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया, उसे इलाज के लिए जामनगर के गुरु गोविंद सिंह हॉस्पिटल में ले जाया गया। गोपाल इटालिया ने इस घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया।

भाषण के बीच जूता फेंकने की घटना कैसे हुई?
जामनगर में आम आदमी पार्टी की गुजरात जोड़ो अभियान की मीटिंग चल रही थी। मंच पर गोपाल इटालिया भाषण दे रहे थे। तभी एक युवक अचानक आगे आया और उन पर जूता फेंक दिया। जूता मंच के पास जाकर गिरा और वहां मौजूद लोग भड़क गए। इस अचानक हुई घटना से मीटिंग में थोड़ी देर के लिए हंगामा हो गया। इस दौरान कुछ कुर्सियां भी टूट गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हालात को काबू में किया और शख्स को हिरासत में लिया।

कौन था जूता फेंकने वाला युवक?
स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार जूता फेंकने वाले युवक का नाम छत्रपालसिंह जडेजा है। जूता फेंकते ही भीड़ ने उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने उसे छुड़ाया और तुरंत जी.जी. अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आरोपी ने क्या कहा?
आरोपी युवक छत्रपाल सिंह जडेजा का कबूलनामा सामने आया है। सोशल मीडिया पर अपलोड किए कबूलनामे में वह कह रहा है, मैंने यह जूता इसलिए फेंका है क्योंकि कुछ वर्षों पूर्व गोपाल इटालिया ने प्रदीप सिंह जडेजा पर जूता फेंका था जो गुजरात के गृह राज्य मंत्री रहे हैं। मेरा नाम भी छत्रपाल सिंह जडेजा है और मैंने इसका बदला लिया है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *