मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने आवास पर JSSC-CGL परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेक इरादे होने पर सफलता जरूर मिलती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा- हमने बहुत गंभीरता से इसमें गड़बड़ी करने वालों को पकड़कर जेल में डाल दिया है। कुछ लोग अभी भागे हुए हैं, उन्हें भी पकड़ा जाएगा और जेल में डाला जाएगा। बहुत धूल जमा हुआ था, उसे हम साफ कर रहे हैं। आपका बड़ा भाई हमेशा आपके साथ है।
हेमंत सोरेन ने न्यायालय का आभार जताते हुए कहा कि मामला थोड़े विलंब से सही हुआ, लेकिन निष्पक्ष और कड़े कदम उठाए गए हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि यह जीत केवल आपके प्रयासों की नहीं, बल्कि ईमानदारी और धैर्य की भी जीत है। सीएम ने यह भी कहा कि विपक्ष जब सरकार में थी तब 18 साल में उन्होंने केवल 4 JPSC कराई और हमने 5 सालों में 4 JPSC .










