75 लाख की तस्करी नाकाम : पंजाब–हरियाणा गैंग के 4 तस्कर दबोचे गए

Share this News:

झारखंड से बिहार जा रही एक ट्रक से डुमरी थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में ट्रक से चंडीगढ़ निर्मित 800 पेटी विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि ट्रक के आगे की परत में आलू लदा हुआ था, जबकि उसके पीछे बड़ी संख्या में शराब की पेटियाँ छिपाकर रखी गई थीं। विभाग का कहना है कि तस्कर कृषि उपज का सहारा लेकर लंबे समय से शराब की अवैध ढुलाई कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान हरिंदर सिंह, बिंदर सिंह, हरपीत सिंह और दीपक कुमार नामक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार अभियुक्त पंजाब और हरियाणा के रहने वाले बताए गए हैं। उत्पाद विभाग की टीम उनसे पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चैन के बारे में जानकारी जुटा रही है। विभाग ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *