रांची में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर युवाओं का उत्साह

Share this News:

भारत के लौह पुरुष और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, रांची महानगर की ओर से शुक्रवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। राजधानी रांची के ओटीसी ग्राउंड से शुरू हुई इस दौड़ में सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक सी.पी. सिंह ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने आज़ादी के बाद देश के तमाम रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को एक सशक्त गणराज्य के रूप में स्थापित किया।” उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष उनकी जयंती को एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में मनाती है।

रन फॉर यूनिटी में शामिल प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के आदर्शों और नीतियों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश देने का प्रयास किया गया।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *