कैमूर में दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, डीएम-एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Share this News:

कैमूर जिले में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गई। इसको लेकर डीएम सुनील कुमार और एसपी हरिमोहन शुक्ला ने संयुक्त रूप से मुंडेश्वरी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

डीएम सुनील कुमार ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है, नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी, जबकि 23 अक्टूबर तक नाम वापसी की जा सकेगी। मतदान 11 नवंबर को कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मोहनिया, रामगढ़ और भभुआ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा, जबकि चैनपुर विधानसभा में यह अवधि सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक तय की गई है।

वहीं, कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस पूरी तरह कटिबद्ध है। अब तक जिले में आठ कंपनियां केंद्रीय सुरक्षा बल पहुंच चुकी हैं और एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई लगातार जारी है। आचार संहिता के उल्लंघन के अब तक तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *