डोरंडा फायरिंग के गुनहगारों से पुलिस की मुठभेड़, हथियार समेत पकड़े गए

Share this News:

सोमवार सुबह रांची के बालसिरिंग के पास सुजीत सिन्हा गैंग के अपराधियो के साथ पुलिस की जबरदस्त मुठभेड़ हुई जिसमें एक अपराधी घायल हुआ है, जबकि मौके से अन्य दो अपराधियो को गिरफ्तार किया गया. पुलिस नें मुठभड वाले स्थान से तीन हथियार बी बरामद किए हैं.

अपराधी मोनू राय के घर की थी फायरिंग

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले अपराधी मोनू राय के घर पर फायरिंग करने वाले अपराधियों के साथ रांची पुलिस की जबरदस्त मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में रांची पुलिस की गोली से आफताब नाम का अपराधी घायल हुआ है , वहीं सोनू सहित एक अन्य अपराधी पकड़ा गया है. गिरफ्तार तीनों अपराधियों ने ही सुजीत सिन्हा के इशारे पर डोरंडा में मोनू राय के घर के बाहर फायरिंग की थी.

कैसे मिली सफलता

रांची में हुई इस मुठभेड को पुलिस की सफलता माना जा सकता है. दरअसल राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ बडी कार्यवाई के बाद पुलिस नें कुख्यात सुजीत सिन्हा गिरोह पर दबीश डालना शुरु कर दिया है. रांची एससपी राकेश रंजन को राजधानी में सुजीत सिंह गिरोह के कुछ अपराधियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी , जिसके बाद रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर हटिया डीएसपी पीके मिश्रा सहित कई थानों की टीम अपराधियो के तलाश में जुटी हुई थी. शहर में हर तरफ चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा था. इसी दौरान बाइक चेकिंग भी की जा रही थी.चेकिंग के दौरान ही एक बाइक सवार के पास एक पिस्टल बरामद हुआ.

पुलिस की टीम ने जब कड़ाई से बाइक सवार से पूछताछ की तो पता चला कि वह सुजीत सिन्हा गिरोह का कुख्यात अपराधी सोनू है . पूछताछ के दौरान सोनू ने बताया कि उसके कई अन्य साथी बालसिरिंग पहाड़ के पास बैठकर शराब पी रहे हैं.

सोनु से सुचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर नें एक टीम का गठन कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. जैसे ही पुलिस की टीम अपराधियों के करीब पहुंची अपराधियों नें फायरिंग शुरु कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाई शुरु की जिसमें आफताब नाम के अपराधी को गोली लगी. मुठभेड के दौरान पुलिस एक अपराधी को गिरफतार भी किया. फिलहाल गिरफतार किए गए दोनों अपराधियों से पुलिस पुछताछ कर रही है.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *