‘डेढ़ लाख महिलाओं के नाम क्यों हटाए?’ मंईयां सम्मान योजना पर BJP का सरकार से सवाल

Share this News:

झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले महिलाओं से बड़े-बड़े वादे किये गये, लेकिन सत्ता में लौटने के बाद करीब डेढ़ लाख महिलाओं के नाम लाभुक सूची से हटा दिये गये.

नाम हटाने का कारण बताने की मांग
रमाकांत महतो ने सवाल उठाया कि जिन महिलाओं को पहले योजना का लाभ लेने के लिए पात्र माना गया था, उनके नाम अब किस आधार पर लाभुक सूची से हटाये गये. उन्होंने सरकार से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की.

सूची सार्वजनिक करने की मांग
भाजपा प्रवक्ता ने हटाये गये लाभुकों की सूची सार्वजनिक करने और प्रत्येक नाम हटाये जाने का कारण बताने की मांग की. उन्होंने कहा कि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दोबारा मिलना चाहिए.

उच्चस्तरीय जांच की मांग
महतो ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम लाभुक सूची से हटाने के पीछे क्या कारण है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *