झारखंड CGL पेपर लीक जांच तेज: 20 और संदिग्ध अभ्यर्थियों को CID-SIT का नोटिस

Share this News:

रांची. झारखंड सीजीएल 2023 के कथित पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने सोमवार को 20 और संदिग्ध अभ्यर्थियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया. एसआईटी ने सभी के बयान दर्ज किए. इससे पहले भी एसआईटी करीब 150 अभ्यर्थियों और संदिग्धों को नोटिस भेजकर विस्तृत पूछताछ कर चुकी है.

साक्ष्य मिलने पर तत्काल गिरफ्तार
जांच के दौरान जिन अभ्यर्थियों के खिलाफ गड़बड़ी के पर्याप्त साक्ष्य मिल रहे हैं, उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जा रहा है. इसी क्रम में एसआईटी अब तक आठ अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

कर्मचारियों से पूछताछ में मिली कई अहम जानकारियां
परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी वेबल और आईसीएन से जुड़े दो कर्मचारियों सोमांश प्रकाश और राहुल को सीआईडी ने पांच दिनों की रिमांड पर लिया था. मंगलवार को दोनों की रिमांड अवधि समाप्त हो रही है. पूछताछ के दौरान दोनों से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. इन जानकारियों के आधार पर सीआईडी ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है. रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सीआईडी मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करेगी. इसके बाद उन्हें जेल भेजे जाने की संभावना है.

1 जनवरी 2025 को दर्ज हुई थी FIR
बता दें कि झारखंड सीजीएल 2023 के कथित पेपर लीक मामले में एक जनवरी 2025 को सीआईडी थाना में कांड संख्या 01/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *