JPSC-JSSC Exam Scam: CID ने कसा शिकंजा, डेढ़ दर्जन अभ्यर्थियों की खंगाली जा रही मनी ट्रेल

Share this News:

JPSC-JSSC Exam CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की विभिन्न परीक्षाओं में हुई धांधली मामले की जांच कर रही सीआईडी अब उन करीब डेढ़ दर्जन अभ्यर्थियों की मनी ट्रेल खंगालने में जुट गयी है, जो सेटिंग के जरिये परीक्षा पास करने में सफल रहे थे, जांच एजेंसी इस कड़ी के सहारे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पूरा फर्जीवाड़ा किस स्तर तक फैला है और इसमें कितनी रकम का लेन-देन हुआ.

CID को मिले फर्जी नियुक्ति के सुराग
JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं की जांच अब और गहराती जा रही है, जिससे मामले का दायरा लगातार बढ़ रहा है. सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और छापेमारी में मिले दस्तावेजों के आधार पर सीआईडी ने कई अहम सुराग जुटाये हैं. एजेंसी अब संबंधित अभ्यर्थियों के बैंक खातों का ब्योरा जुटाने के लिए विभिन्न बैंकों से पत्राचार कर रही है, जिससे पैसों के वास्तविक स्रोत और उनके गंतव्य की पुष्टि हो सके. बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में अलग-अलग परीक्षाओं के लगभग पांच सौ अभ्यर्थियों की नियुक्ति फर्जी तरीके से कराये जाने के संकेत मिले हैं, जिसके एवज में 15 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गयी.

जांच में बढ़ सकता है फर्जी नियुक्तियों का आंकड़ा
अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है. बता दें कि जेपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर मिली अलग अलग शिकायतों के बाद अब सीआइडी इसकी जांच कर रही है.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *