नशे में ड्राइविंग का कहर – कार खड़ी गाड़ी से टकराई, चालक फरार

Share this News:

रांची के चुटिया मेन रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग का मामला सामने आया है। सोमवार देर रात करीब एक बजे एक तेज रफ्तार वैगनआर कार (नंबर JH-01FB-5790) के चालक ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग नींद से जाग गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद जब लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे, तो कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक नशे की हालत में था और भीड़ जुटती देख मौके से भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वैगनआर कार को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

वहीं, पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उनकी कार दुकान के सामने शेड के नीचे खड़ी थी। देर रात तेज आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा कि एक अन्य कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी थी। उन्होंने भी चालक के नशे में होने की आशंका जताई है।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *