जन्मदिन पर नए रूप में दिखे पीएम मोदी, धार को मिली ‘स्वस्थ नारी’ की सौगात

Share this News:

मध्यप्रदेश के धार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और ‘8वां राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान की शुरुआत करने से पहले अलग अंदाज में नजर आए. वे खुली गाड़ी में सभा स्थल पहुंचे. यहां उनका इंतजार हजारों लोग कर रहे थे. उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. गाड़ी में उनके साथ प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी नजर आए. वहां मौजूद लोगों ने फूल से उनका स्वागत किया.

धार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन किया और ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ सहित कई अन्य पहल की शुरुआत की. इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के धार में आकर खुशी हुई. यहां महिलाओं पर केंद्रित पहल की शुरुआत कर रहा हूं, जो जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण को मजबूत करेंगी. साथ ही पीएम मित्रा पार्क का भी उद्घाटन हो रहा है.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *