रांची ईडी में बड़ा फेरबदल – प्रभाकर प्रभात बने नए जॉइंट डायरेक्टर, अजय लुहाच रायपुर ट्रांसफर

Share this News:

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी जोनल के नए जॉइंट डायरेक्टर बनाए गए हैं. वहीं, अजय लुहाच का तबादला रांची से रायपुर किया गया है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.

कई तबादले, प्रभाकर प्रभात रायपुर से रांची आए

प्रवर्तन निदेशालय ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया, जिसमें कई फेरबदल किए गए. झारखंड में भी ईडी में बड़ा तबादला हुआ है. ईडी रांची जोनल के जॉइंट डायरेक्टर अजय लुहाच का तबादला रायपुर किया गया है. वहीं, रायपुर से प्रभाकर प्रभात को रांची भेजा गया है.

अधिसूचना के अनुसार अवनीश तिवारी पणजी से चंडीगढ़, राकेश कुमार सुमन कोच्चि से लखनऊ, मयंक पांडे गुवाहाटी से मुंबई ,प्रभाकर प्रभात रायपुर से रांची ट्रांसफर किए गए हैं. जबकि अजय लुहाच रांची से रायपुर जा रहे हैं. माधुर डी. सिंह मुख्यालय से गुरुग्राम और राज कुमार लखनऊ से मुख्यालय स्थानांतरित किए गए है.

अतिरिक्त जिम्मेदारियां

अभयुदय ए. आनंद को कोच्चि जोनल कार्यालय, रामधन डागर को मुख्यालय, और सत्यमकाम दत्ता गुवाहाटी भेजे गए हैं. माधुर डी. सिंह को श्रीनगर का चार्ज भी मिला. वहीं, अजय लुहाच को पणजी जोनल कार्यालय की जिम्मेदारी भी सौंपा गया.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *