झारखंड के हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में झारखंड बीजेपी ने हजारीबाग बंद के बाद झारखंड बंद का भी अल्टीमेटम दे दिया है. इस संबंध में सोमवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बताया कि 2 अप्रैल तक अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 3 अप्रैल को झारखंड बंद रहेगा. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है.










