आदिवासी नेत्री निशा भगत आत्महत्या केस में आईआरएस अधिकारी निशा उरांव गवाह बनेंगी. उन्होंने इसका ऐलान किया है. निशा उरांव ने कहा है कि जिस दिन निशा भगत ने आत्महत्या की, उस दिन उनकी उससे बात हुई थी. 12 मिनट 51 सेकेंड की बातचीत. बातचीत के दौरान निशा भगत रो रही थी और कुछ लोगों के नाम लिए थे. हालांकि निशा उरांव, निशा भगत की आत्महत्या को हत्या लिख रही हैं.
निशा उरांव बातचीत की कॉल डिटेल का स्क्रिन शॉट सोशल मीडिया पर साझा किया है. साथ ही लिखा है कि इसी के आधार पर अब वह सरकारी गवाह बनेंगे. न्याय नहीं मिला तो वो इस मामले को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाएंगी.
निशा उरांव ने आगे लिखा है – निशा भगत ने कुछ लोगों का नाम लिया था. साथ ही बताया था कि उसे धमकियां दी जा रहीं थी, अपमान किया जा रहा था और डिजिटल मीडिया में चरित्र हनन किया जा रहा है. उन्होंने निशा भगत को ढाढस बंधाने की कोशिश की. साथ ही कहा था कि तुम्हारे साथ बैठूंगी और धमकी देने वालों के खिलाफ शिकायत लिखूंगी.
उल्लेखनीय है कि 6 नवंबर को निशा भगत ने फेसबुक पर लाइव आकर फांसी लगा ली थी. जिस कारण उसकी मौत हो गई. निशा भगत के पिता के बयान पर अजय तिर्की, पिठोरिया थाना प्रभारी समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. डीएसपी अमर पांडेय को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है. इस मामले को एससी-एसटी आयोग ने भी संज्ञान में लिया है.










