रांची में अंधाधुंध फायरिंग, संजय करमाली के घर को बनाया निशाना; राहुल दुबे गिरोह ने ली जिम्मेदारी

Share this News:

कांके(रांची). रांची जिला अंतर्गत कांके थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में अपराधियों ने संजय करमाली के घर को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. अचानक हुई गोलीबारी से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है. घटना की सूचना मिलते ही कांके पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

संजय करमाली के घर को बनाया निशाना
मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने प्रेम नगर निवासी संजय करमाली के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायीं. हालांकि, गोलीबारी में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है. घटना के बाद इलाके में चर्चा और दहशत का माहौल बना हुआ है.

राहुल दुबे गिरोह ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी
इस गोलीबारी की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल दुबे गिरोह ने ली है. हालांकि, गिरोह की ओर से जिम्मेदारी लेने के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है.

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद कांके पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस गोलीबारी के कारणों और इसमें शामिल अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा.

Share this News:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *